पारिवारिक विवाद में भाई की हत्या
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पारिवारिक विवाद के चलते तीन से भाई की हत्या करने का आरोप बड
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पारिवारिक विवाद के चलते तीन से भाई की हत्या करने का आरोप बड़े भाई पर लगा है। मयनागुड़ी पुलिस ने तीर लगे अवस्था में ही युवक का शव बरामद किया है। मृतक का नाम मृणाल उराव है। यह घटना मंगलवार रात को मयनागुड़ी ब्लॉक के रामशाई बुधुमार बस्ती इलाके में हुई है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मनिलाल उराव, बदनी उराव व सुकुमार उराव को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक मृणाल आरोपी सुकुमार उराव का ही भाई है। गत रात को दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान सुकुमार की पत्नी बदनी ने लाठी लेकर मृणाल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। इसके बाद मनिलाल ने तीर से हमला किया। इस दौरान मृणाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मयनागुड़ी पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार किया। शव को बरामद को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।