लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 05:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह को जलपाईगुड़ी शहर के पीडी कॉलेज के सामने सफेद पोशाक पहने पुलिस कर्मियों ने बदमाशों को पकड़ा। जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना के आईसी विश्वाश्रय सरकार ने आरोपियों का नाम नीलकमल सरकार, सुभाषीश राय व सुजय सेन बताया गया। गुप्ता सूचना के आधार पर ही अभियान चलाकर तीनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूली लड़कियों व युवतियों के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। अलग-अलग इलाकों में पुलिस को सफेद पोशाक में तैनात किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें