युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, नागराकाटा: धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम जितलाल तामांग
संवाद सूत्र, नागराकाटा: धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम जितलाल तामांग (46) बताया गया। वह नागराकाटा के गठिया चाय बागान के बांसबाड़ी का रहने वाला था। उक्त घटना बुधवार दोपहर को घटी है। नागराकाटा पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी का नाम किशोर तामांग बताया गया। हत्या को लेकर पूरे बागान इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2017 में किशोर तामांग के बेटे की हत्या करने का आरोप जितलाल पर लगा था। हत्या के बदले हत्या की गई है या नही, इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्ष ही एक ही श्रमिक मोहल्ले का निवासी है। नागराकाटा थाना के ओसी सैकत भद्र ने कहा कि मृतक के खिलाफ पहले से ही आरोप था। इधर, हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को होगी पेशी।