कांग्रेस ने प्रधान व उप प्रधान को किया सम्मानित
संवाद सूत्र, बानरहाट: बिन्नागुड़ी अंचल कांग्रेस पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधान क
संवाद सूत्र, बानरहाट: बिन्नागुड़ी अंचल कांग्रेस पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधान के साथ कांग्रेस के विजयी पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। रविवार को बिन्नागुड़ी के नालंगदा प्राइमरी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर धुपगुड़ी ब्लॉक के कांग्रेस के अध्यक्ष बलराम राय, बानरहाट संगठन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष फारूक अंसारी, माकपा की ओर से मनी कुमार दर्नाल समेत अन्य मौजूद थे।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बलराम राय ने कहा कि भाजपा व माकपा की मदद से कांग्रेस ने बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत में बोर्ड गठन किया है। इसमें कांग्रेस के विजयी सदस्यों को ही प्रधान व उप प्रधान बनाया गया है। इस दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी प्रधान व उप प्रधान के अलावा कांग्रेस के सभी विजयी पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। आगामी छह सिंतबर को नए प्रधान व उप प्रधान को उनका कार्यभार दे दिया जाएगा।