लापता बच्चे का शव नदी से बरामद
शहर स्थित डुडुआ नदी से रविवार की सुबह एक बच्चे का शव बरामद किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 07:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी : शहर स्थित डुडुआ नदी से रविवार की सुबह एक बच्चे का शव बरामद किया गया। वह बच्चा शनिवार की शाम से लापता था। मृत बच्चे की पहचान नौ वर्षीय नूर आलम के रूप में हुई है। वह सोनाखाली इलाके का निवासी था। धुपगुड़ी पुलिस ने बच्चे के शव को ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल भेज दिया है। धुपगुड़ी थाना के एसआइ शंभु लामा ने कहा कि शनिवार की शाम से नौ साल का नूर लापता था। परिवार की ओर से धुपगुड़ी थाने में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने डुडुआ नदी के किनारे बच्चे के शव को देखा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार की शाम को नूर भाई के साथ नदी किनारे खेल रहा था। बड़ा भाई घर लौट गया लेकिन छोटा नूर घर नहीं लौटा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें