जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल
संवादसूत्र चामूर्ची जिला परिषद कर्माध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज तामाग ने सोमवार अपने 44 वा जन्मदिन के
संवादसूत्र, चामूर्ची : जिला परिषद कर्माध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज तामाग ने सोमवार अपने 44 वा जन्मदिन के उपलक्ष्य में चामूर्ची इलाके के करीब दो सौ जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं महिलाओं को साड़ी वितरण करते हुए भोजन करवाया। जलपाईगुड़ी जिला परिषद के बिजली एवं लघु कुटीर उद्योग कर्माध्यक्ष मनोज तामाग प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन जरूरतमंद लोगों के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को वस्त्र सहित भोजन करवा कर अपना जन्मदिन पालन करते हैं। इस दिन अपने 44 वा जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्होंने जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के कंबल एवं वस्त्र वितरण करने के साथ-साथ चामूर्ची ग्राम पंचायत इलाके के पंचायत सदस्यों को भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष में उपहार भी प्रदान किए। इस मौके में जलपाईगुड़ी जिला परिषद के सहकारी सभाधिपति दुलाल देवनाथ, धुपगुड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष दिनेश मुजूमदार, समाजसेवी राजू गुरुंग, चामूर्ची ग्राम पंचायत के उपप्रधान धानु मुर्मू सहित कई उपस्थित थे। जलपाईगुड़ी जिला परिषद के सहकारी सभाधिपति दुलाल देवनाथ ने बताया मनोज तामाग द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष में गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस शीतकाल में कंबल एवं साड़ी देकर काफी बड़ा उपकार किया है। एक जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति उनकी सोच काफी सराहनीय है। समाज के गरीब तबके के लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है। मनोज तामाग ने बताया वह अपने जन्मदिन अपने हितेषी, शुभचिंतक एवं समाज के गरीब एवं उपेक्षित लोगों के साथ मिलकर मनाने में उन्हें काफी खुशी होती है। इसीलिए प्रतिवर्ष जन्मदिन के उपलक्ष में कुछ पुनीत कार्य के जरिए लोगों की सेवा पहुंचाने की कोशिश करते हैं। आज किस जन्मदिन के कार्यक्रम में काफी संख्या में उनके हितेषी एवं शुभचिंतक भी उन्हें जम्मदिन के बधाई एवं शुभकामना देने पहुँचे थे।