सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
संवादसूत्र वीरपाड़ा शुक्रवार शाम को वीरपाड़ा इलाके में एक ट्रक के धक्के से 79 वर्षीय एक
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 06:16 AM (IST)
संवादसूत्र, वीरपाड़ा : शुक्रवार शाम को वीरपाड़ा इलाके में एक ट्रक के धक्के से 79 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम खादेमुल इस्लाम है। वर्तमान में उसका लड़का मुस्तफा मोरसेद हुसैन एक बांग्ला अखबार में काम करता है।
स्थानीय व मदारीहाट पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व शिक्षक खादेमुल इस्लाम इलाके के एक बैंक से काम खत्म करके एक दुकान जा रहा था। तभी तेजी गति से आ रही एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
इधर मदारीहाट पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है। शव को शनिवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें