Move to Jagran APP

भारत सेवा आश्रम के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी भारत सेवा आश्रम संघ के अनुदान के नाम पर जाली रशीद

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 04:48 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 04:48 PM (IST)
भारत सेवा आश्रम के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप
भारत सेवा आश्रम के नाम पर पैसा वसूलने का आरोप

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी भारत सेवा आश्रम संघ के अनुदान के नाम पर जाली रशीद बनाकर पैसा वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी का नाम अमल कुमार दास बताया गया। पूछताछ करने पर अमल अपना घर डाबग्राम के संजय पाड़ा इलाके में बता रहा है, लेकिन उसका घर जलपाईगुड़ी के महामाया पाड़ा इलाके में है।

loksabha election banner

भारत सेवाश्रम संघ के कर्मचारी जयंत चक्रवर्ती ने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार को जब वह आश्रम पहुंचे तो इंदिरा कॉलोनी से फोन आया। इसमें सेवाश्रम के नाम पर पैसा वसूले जाने की जानकारियां दी गई। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति का भारत सेवाश्रम से कोई लेनादेना नहीं है। वह आश्रम के सदस्य नहीं है। वहीं आरोपी ने पत्रकारों के एक भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.