बच्चा चोर के शक पर महिला की पिटाई
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: बच्चा चोर के संदेह पर महिला को अर्द्धनग्न कर पीटने का मामला प्रकाश में
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: बच्चा चोर के संदेह पर महिला को अर्द्धनग्न कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना बारोघरिया ग्राम पंचायत इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को इलाके में एक महिला को भ्रमण करते देखा गया। इसके बाद ही संदेह पर ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। इसी बीच कुछ लोगों ने उस महिला को बच्चा चोर बताकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों की पिटाई में महिला के सिर, पीठ व शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई है। सूचना मिलते ही धुपगुड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया। फिर उसे धुपगुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम सुमिता बर्शी है। वह हुगली की रहने वाली है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों की माने तो महिला बच्चा चुराने ही आई थी। उसके पास से कई चॉकलेट भी मिले हैं।