बागान में महिला श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सभा
संवादसूत्र, नागराकाटा : चाय बागान में महिला श्रमिक संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरूवार क
संवादसूत्र, नागराकाटा : चाय बागान में महिला श्रमिक संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरूवार को नागराकाटा के भगतपुर चाय बागान में एक सभा आयोजित हुई। यह सभा नारी शक्ति भगतपुर चाय बागान शाखा की ओर से भगतपुर प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। सभा में नारी शक्ति के संयोजक मेनुका साह प्रधान, स्पेन एनजीओ के सचिव प्रबीर बसु, जगदीश राय, भगतपुर चाय बागान के नारी शक्ति शाखा के अध्यक्ष ज्योति तिर्की, सचिव विजेता मिंज एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित थी।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि जब से चाय बागानों में 15 रुपये मजदूरी में बढ़ोतरी हुई है। तब से काम का दबाव बढ़ गया है। साथ ही चाय बागान में प्रतिदिन होने वाले समस्या जैसे पेयजल, आग जलाने की लड़की सहित अन्य परेशानियों से महिलाओं को जुझना पड़ता है। इस विषय को लेकर सभा में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चाय दिन प्रतिदिन बागान में जुए व मादक पदार्थ का सेवन करने वालों की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे बागान का वातावरण खराब हो रहा है। इसे रोकने के लिए आने वाले दिनों में महिलाओं को एकजुट होकर जोरदार आंदोलन करने की जरूरत है।
नारी शक्ति के संयोजक मेनुका साह प्रधान ने बताया कि कुछ दिन पहले स्थानीय महिलाओं को लेकर चाय बागान में नारी शक्ति समिति का गठन किया गया था। आज उसी समिति की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में महिलाओं ने अपने अपने समस्याओं को हमलोगों के समक्ष रखा। हमने भी महिलाओं के समस्या का समाधान करने के लिए कुछ सुझाव दिए। वही बागान में जुए व मादक पदार्थ सेवन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर स्थानीय महिलाएं तत्परता होकर एक विशेष अभियान चलाए जाने की बात कहीं।