सड़क हादसे में युवक की मौत
संवाद सूत्र, जयगांव: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम दिलीप चौधरी (40)
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 08:24 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम दिलीप चौधरी (40) बताया गया। वह कालचीनी थाना के अंतर्गत मोदी लाइन इलाके का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप अपने ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर फंस गया। इस दौरान उसने ट्रैक्टर से बाहर निकलने का प्रयास किया। तभी ट्रैक्टर का चक्का उसके पैर के ऊपर चढ़ गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालचीनी पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से ही दिलीप चौधरी की मौत हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें