आंगनबाड़ी केंद्र बना असामाजिक तत्वों का अड्डा
संवाद सूत्र, नागराकाटा: रात के अंधकार में आंगनबाड़ी केंद्रों में असामाजिक क्रियाकलाप बढ़ने लगी है। बी
संवाद सूत्र, नागराकाटा: रात के अंधकार में आंगनबाड़ी केंद्रों में असामाजिक क्रियाकलाप बढ़ने लगी है। बीते कुछ दिनों से यहां कई प्रकार के चिन्ह पाए जा रहे हैं। कभी महिलाओं की सजावट की सामग्री तो कभी छिनताई के पैसे में केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र में मिल रहे हैं। साथ ही बच्चों के खाने की सामग्रियों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सोमवार सुबह को कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया। बच्चों के सतु में गुटखा खाकर थूक फेंका हुआ पाया गया। यह घटना नागराकाटा हाईस्कूल के 88 नंबर आंगनबाड़ी केंद्र की है। केंद्र की सहायिका सीता दे ने कहा कि बीते काफी दिनों से ऐसा ही चल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र से कई बार सामग्रियों की चोरी भी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की माने तो केवल आंगनबाड़ी केंद्रों में ही नहीं बल्कि प्राथमिक स्कूलों में भी बदमाश घुसकर असामाजिक कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। इस पर पुलिस द्वारा जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की गई है।