तीन वाहनों की टक्कर में आठ लोग घायल
संवाद सूत्र जयगांव एक साथ तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना रि
संवाद सूत्र, जयगांव: एक साथ तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार शाम को हासीमारा आउट पोस्ट थाना के अंतर्गत एशियन हाइवे स्थित नव निर्मित फ्लाई ओवर में हुई है। जानकारी के अनुसार जयगांव की ओर से एक टाटा सफारी एवं एक मारुति वैन मदारीहाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक छोटा वाहन वाहन हासीमारा की ओर से जयगाव की तरफ जा रही थी। तभी तीनों वाहन आपस में टकरा गए। जोरदार टक्कर में मारुति वैन पलट गया और टाटा सफारी सड़क से सटे डिवाइडर से टकरा गया। वहीं तीसरे वाहन को भी काफी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हासीमारा थाना के प्रभारी प्रेम कुमार थामी ने कहा कि तीन वाहन की टक्कर में आठ लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।