Move to Jagran APP

किसानों को अधिकारों से वंचित कर रही राज्य सरकार: प्रह्लाद

- कूचबिहार से निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा मदारीहाट पहुंची संवाद सूत्र वीरपाड़ा जहां

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 05:47 PM (IST)
किसानों को अधिकारों से वंचित कर रही राज्य सरकार: प्रह्लाद
किसानों को अधिकारों से वंचित कर रही राज्य सरकार: प्रह्लाद

- कूचबिहार से निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा मदारीहाट पहुंची

loksabha election banner

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: 'जहां बलिदान दिए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, जहां कदम दिए मुखर्जी वह बंगाल हमारा है'। उक्त बातों के साथ ही मदारीहाट पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन तथा कला व संस्कृति विभाग के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने राज्य सरकार पर भी जमकर हमला किया। सोमवार सुबह को डेढ़ बजे के करीब परिवर्तन यात्रा मदारीहाट हाईस्कूल मैदान पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि समाज में सुधार के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। युवाओं को दूसरे के लिए खुद को आदर्श बनाने की जरूरत है न कि राजनीति हिंसा में शामिल होना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गैस, पेयजल, बिजली समेत अन्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई है। ये सब जनता का अधिकार है और इससे लोगों को कोई वंचित नहीं कर सकता है। कोरोना काल में भी केंद्र सरकार की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाद्य पहुंचाया गया। लॉकडाउन में जब सब अपने घर में बैठे थे, उस समय भी किसान अपनी मेहनत से अनाज पैदा करने में लगे थे। जो धन्यवाद के पात्र हैं। लेकिन राज्य में किसानों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत ने 150 देशों को कोरोना वैक्सीन देकर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने राज्य सरकार पर धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।

इधर, मदारीहाट के विधायक मनोज तिग्गा ने कहा कि केंद्र सरकार चाय बागान की महिलाओं और बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये आवंटित किया है, परंतु राज्य सरकार चाय श्रमिकों को केवल वोट मशीन बनाकर रखना चाहती है। केंद्र की तरह राज्य में भाजपा सरकार बनी तो राज्य का संपूर्ण विकास हो जाएगा। आज के कार्यक्रम में अलीपुरद्वार जिला भाजपा के अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा, जलपाईगुड़ी के सांसद डॉ जयंत राय, भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अली हुसैन, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.