कांस्टेबल के लातपा होने से पुलिस महकमे में हड़कंप
संवाद सूत्रजलपाईगुड़ी कोरोना को लेकर पुलिस प्रशासन दिन-रात अपनी सेवा दे रहे है। लेकिन इस
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सूत्र,जलपाईगुड़ी : कोरोना को लेकर पुलिस प्रशासन दिन-रात अपनी सेवा दे रहे है। लेकिन इसी बीच जलपाईगुड़ी पुलिस लाइन से एक जूनियर कांस्टेबल के लापता होने से हड़कंप मची हुई है। अपने सहकर्मी के गायब होने से पुलिस विभाग चिंतित है। कांस्टेबल को हर जगह खोजा जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लापता कांस्टेबल मेदनीपुर का रहनेवाला था। वह गुरुवार से लापता है। पिछले दो दिन से ड्यूटी पर नहीं आने से हमें संदेह हुआ। इसे लेकर जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीकांत जगन्नाथ राव ने बताया कि पुलिसकर्मी की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग हमें नहीं मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें