महिला के पीत्त थैली से निकला एक फीट का कीर्मि
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के शल्य चिकित्सक सौमेन मंडल
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के शल्य चिकित्सक सौमेन मंडल ने एक 50 वर्षीय महिला सफल आपरेशन करते हुए उसके पीत्त थैली से एक फीट का लंबी कीर्मि निकाला। महिला का निश्शुल्क तरीके से इस सरकार अस्पताल में सफल इलाज किया गया। चिकित्सक का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इस प्रकार का पहले ऑपरेशन किया गया है।
मालूम हो कि जलपाईगुड़ी शहर के जयंती पाड़ा के निवासी दकुली बासफोर को जांडिस व पेट दर्द हो रहा था, जिससे वह काफी परेशान थी। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद वह जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गई। जहां पर शल्य चिकित्सक सौमेन मंडल ने उसका इलाज शुरू किया। करीब तीन महीने के इलाज के बाद मंगलवार को चिकित्सक ने उस महिला का आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान उसके पेट से पत्थर के अलावा एक फीट लंबा कीर्मि बाहर किया गया।
इस बारे में चिकित्सक सौमेन मंडल ने कहा कि करीब डेढ़ घंटे तक महिला का आपरेशन किया गया। नर्सिग होम में अगर इसका इलाज किया जाता, तो डेढ़ लाख रुपये खर्च होते। लेकिन यहां पर अस्पताल में इस प्रकार का पहल आपरेशन किया गया है। केवल यही रोगी पूरी तरह से स्वस्थ है।
रोगी की लड़की पिंकी बास्फोर ने बताया कि पिछले काफी समय से उसकी मांग बीमार थी। आज उसका आपरेशन किया गया।