दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक घायल
संवाद सूत्र वीरपाड़ा सोमवार सुबह को सात बजे के करीब डिमडिमा ब्रिज के पास दो ट्रकों की
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 05:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: सोमवार सुबह को सात बजे के करीब डिमडिमा ब्रिज के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक को गंभीर चोटें आई है। उसे वीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक ट्रक वीरपाड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रकों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक चालक को गंभीर चोटें आई है। इस हादसे के कारण डिमडिमा ब्रिज पर काफी जाम लग गई। बाद में पुलिस ने मौके पर आकर सड़क को जाम मुक्त कराया। स्थानीय लोगों ने यहां ट्रैफिक लगाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें