असम की तरह बंगाल में भी लागू होगा एनआरसी : सायंत बसु
- तृणमूल कांग्रेस एनआरसी पर फैला रही गलत संदेश सांसद जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी भाजपा
- तृणमूल कांग्रेस एनआरसी पर फैला रही गलत संदेश : सांसद
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि असम की तरह पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी लागू किया जाएगा। नागरिक संशोधन बील पास के बाद इस राज्य में एनआरसी लागू किया जाएगा। रविवार को जलपाईगुड़ी में वे रानीनगर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित के दौरान यह बातें कही।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल के लोगों को एनआरसी के नाम से डर दिखा रहे है। तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों को नागरिकता देने की बात कर रही है। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि एनआरसी तालिका में एक भी हिंदू नागरिक के नाम को बाहर नहीं किया जाएगा। केवल घुसपैठ करने वाले मुस्लिम लोगों को बाहर किया जाएगा। असम में एनआरसी तालिका में जिन हिंदू लोगों को सूची से बाहर किया गया है। उस पर भाजपा हस्तक्षेप कर रही है। असम में सभी हिंदू लोग तालिका की सूची में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि एनआरसी के नाम पर तृणमूल कांग्रेस आम लोगों के बीच गलत संदेश फैला रही है। इस मामले में सांसद जयंत राय एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष देवाशिष चक्रवर्ती को विशेष दायित्व दिया गया है।
वही इस मामले में सांसद जयंत राय ने कहा कि पार्टी का निर्देश मानकर ही एनआरसी लागू करने के पक्ष में लोगों के बीच तथ्य को प्रचार किया जाएगा। वही जिलाध्यक्ष देवाशिष चक्रवर्ती ने कहा कि हमलोग तृणमूल कांग्रेस के गलत संदेश को रोकने के लिए एनआरसी व नागरिक संशोधन बील को लेकर प्रचार करेंगे। वही दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने कहा कि धर्म के नाम पर भाजपा लोगों मे बंटवारा की राजनीति कर रही है। एनआरसी के विरोध में पार्टी की ओर से लगातार प्रचार किया जाएगा।