एक परिवार के पांच लोग सड़क दुर्घटना के हुए शिकार
नई कार खरीदकार परिवार के साथ सैर-सपाटा करना आतिस गोलदार को काफी महंगा पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 06:37 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : नई कार खरीदकार परिवार के साथ सैर-सपाटा करना आतिस गोलदार को काफी महंगा पड़ा। मंगलवार उनके लिए अमंगल साबित हुए। दो दिन पहले ही नई कार खरीदी गई थी। कार में सवार होकर सभी घूमने निकले थे। लेकिन जलपाईगुड़ी के बहादुर अंचल के पांगा प्लेनघाटी इलाके में आतिस ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें