ट्रेड यूनियन गठन को संगठन गंभीर : प्रदीप
बेनाचिति : नगर निगम चुनाव के छह माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक दुर्गापुर में ट्रे
बेनाचिति : नगर निगम चुनाव के छह माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक दुर्गापुर में ट्रेड यूनियन का गठन नहीं होना ¨चता का विषय है। यूनियन के गठन में देरी होने से भी सरकारी एवं प्राइवेट कल-कारखानों के साथ परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की नियुक्ति को लेकर समस्या हो रही है। पार्ट नेतृत्व इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। इसके लिए चर्चा हो रही है। सुब्रत बक्शी इसके लिए काफी प्रयासरत हैं। 15 दिसंबर होने वाली कोर कमेटी के बैठक में यूनियन को लेकर फैसला किया जाएगा। उक्त बातें शनिवार तृकां ट्रेड यूनियन के सर्वभारतीय अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने दुर्गापुर में कही। वे इस्पातनगरी के तिलक रोड स्थित एलॉय स्टिल्स इंप्लाइज एसोसिएशन एवं एलॉय स्टीलस कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में आए थे। यूनियन की ओर से इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रह करने के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल के चिकित्सक आए हुए थे। प्रदीप बनर्जी ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। यूनियन के गठन में दुर्गापुर के नेताओं को वरीयता दी जाएगी। ट्रेड यूनियन का दायित्व दुर्गापुर के नेताओं को दिया जाएगा। मौके पर यूनियन के सचिव अशोक कुंडू, शंकरलाल चटर्जी ,एमआइसी राखी तिवारी, पार्षद मोनी दासगुप्ता, स्वरूप मंडल आदि उपस्थित थे।