कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू
अंडाल, दुर्गापुर : पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ पद्मावती स्थान पर गुरुवार से शुरू हो
अंडाल, दुर्गापुर : पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ पद्मावती स्थान पर गुरुवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का आयोजन मां पद्मावती सेवा चक्र समिति की ओर से किया जा रहा है। कलशयात्रा के साथ विधिवत यज्ञ शुरू हुई। मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ वेदी की पूजा-अर्चना की गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। जहां महाप्रबंधक यूके राय एवं मुख्य कार्मिक प्रबंधक नरेंद्र कुमार ¨सह ने ध्वजारोहण किया। यज्ञ में विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि चुनाव के पहले भी मैं यहां आया हूं। यह स्थान आस्था का केंद्र होने के साथ ¨हदू मुस्लिम मिलन का स्थल भी है। आसपास के गांवों के लोगों के बीच पदमावती स्थान जागृत और विश्वास का केंद्र है। इसकी विकास करने की जरूरत है और मैं इस पर पहल करते हुए 20 लाख रूपया विधायक कोष से दिया जाएगा। जो भी जरूरी आवश्यकताएं होगी, उसे पूरा करने के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधायक ने आपसी भाईचारा और सभी धर्मों को एक समान मानते रहने की बात कही। इससे पहले विधायक को सीतारामदास जी महाराज ने यज्ञ मंडप में ले जाकर पूजा अर्चना कराया और तिलक लगाया। 17 अक्टूबर को इसका समापन होगा।