रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकरण का पुतला जलाया
बेनाचिति, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के राजीव गांधी मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा के मौ
बेनाचिति, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के राजीव गांधी मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा के मौके पर रावण का पुतला दहन व रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद की ओर से किया गया। मौके पर रावन दहन कार्यक्रम देखने को काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के 48वे वर्ष पर नाटक का मंचन भी किया गया। उद्घाटन दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के सीईओ एके रथ ने नारियल तोड़कर किया। वहीं सीईओ की पत्नी आलना रथ व अन्य अधिकारियों की पत्नियों ने दीप जलाया। एके रथ ने कहा कि संस्था द्वारा दशहरा के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। दशहरा अधर्म के नाश एवं असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। मौके पर रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण का पुतला दहन किया गया एवं जमकर आतीशबाजी भी हुई। मौके पर सभी अखाड़ा कमेटी के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेयर परिषद सदस्य धर्मेंद्र यादव को भी सम्मानित किया गया। मौके पर परिषद के अध्यक्ष एसएस उपाध्याय, पीके तिवारी, कोषाध्यक्ष यूएन मिश्रा, सीआइएसएफ के उप कमांडेंट, डीसीपी अभिषेक मोदी, एसीपी विमल कुमार मंडल, पूनम राय, वीणा कुलश्रेष्ठ, पुष्पा उपाध्याय ,संगीता तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जेपीएन ओझा ने किया।