माकपा व भाजपा में अंदरूनी समझौता : मंत्री
दुर्गापुर : कटवा स्टेशन बाजार इलाके में रविवार को भाजपा की ओर से सभा हुई थी, जिसमें क
दुर्गापुर : कटवा स्टेशन बाजार इलाके में रविवार को भाजपा की ओर से सभा हुई थी, जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। जहां प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पहुंचे थे। उस सभा के बाद शुक्रवार को तृकां की ओर से उसी जगह पर सभा की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मंत्री स्वपन देवनाथ, सांसद सुनील मंडल, विधायक सह नगरपालिका चेयरमैन रवींद्रनाथ चटर्जी, अमर राम आदि मौजूद थे। तृकां की इस सभा को लोग भाजपा की जवाबी सभा के रूप में देख रहे है। हालांकि मंत्री स्वपन देवनाथ ने कहा कि यह कोई जवाबी सभा नहीं है। नोटबंदी को लेकर तृकां 8 नवंबर से काला दिवस हर जगह मना रही है। उसी के तहत इस सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि माकपा व भाजपा के बीच अंदरूनी समझौता हुआ है, जिसका नतीजा है कि कटवा में कार्तिक पूजा के दौरान सामान्य विवाद की घटना हुई थी, अब उस मुद्दे को माकपा व भाजपा के लोग उठाकर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर समाज का बांटकर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है। लेकिन तृकां धर्म निरपेक्ष पार्टी है एवं सभी धर्मों का सम्मान करती है। केंद्र की सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। बल्कि जनता को और परेशानी में डालना चाहती है। यही वजह है कि नोटबंदी, जीएसटी किया गया है। केंद्र को महंगाई कम करने, जनता को सुविधा देने का प्रयास करना चाहिए। केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।