Move to Jagran APP

भाजपा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू, एक गिरफ्तार

दुर्गापुर : एक नवंबर को भाजपा ने बिना अनुमति के दुर्गापुर के सागरभांगा में सभा की थी। यहां

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:55 PM (IST)
भाजपा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू, एक गिरफ्तार

दुर्गापुर : एक नवंबर को भाजपा ने बिना अनुमति के दुर्गापुर के सागरभांगा में सभा की थी। यहां तक की सिविक जवानों पर हमला भी किया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जिसमें 24 नामजद के अलावा 50 अन्य को आरोपित बनाया गया था। सभा के बाद अब पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। कोकोवेन थाना की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सागरभांगा से सुरंजन प्रमाणिक उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई एवं 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जहां पुलिस उससे पूछताछ करेगी। कोर्ट में भाजपा के वकील ने आरोपित को कैंसर का मरीज बता कर जमानत देने की अर्जी की, लेकिन जमानत अयोग्य धारा रहने के कारण उसकी जमानत नामंजूर कर रिमांड पर भेज दिया गया। इसके अलावा इस मामले में भाजपा नेता मुकुल राय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, निर्मल कर्मकार, लखन घोरूई, जय बनर्जी, विजय ओझा, रमण शर्मा, तापस नायक, भोला साव, अमिताभ बनर्जी, जितेन चटर्जी, संतोष ¨सह, आनंद साव, तेज नारायण पांडे के अलावा हाई कोर्ट की वकील प्रियंका टिबरेवाल व असीम प्रमाणिक समेत 24 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। भाजपा नेता असीम प्रमाणिक ने कहा कि पुलिस तृकां के इशारे पर काम कर रही है। लेकिन इन सब चीजों से भाजपा डरने वाली नहीं है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.