विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या मिथुन चक्रवर्ती होंगे बंगाल बीजेपी का चेहरा? अभिनेता ने खुद दिया जवाब; भाषा विवाद पर भी बोले

Published: Tue, 12 Aug 2025 05:39 PM (IST)

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दुर्गापुर में आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने ...और पढ़ें

दुर्गापुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे फिल्म अभिनता मिथुन चक्रवर्ती
दुर्गापुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे फिल्म अभिनता मिथुन चक्रवर्ती

HighLights

  1. मिथुन चक्रवर्ती ने दुर्गापुर में की बैठक |
  2. सनातनियों को एकजुट करने पर दिया जोर |
  3. भाजपा चुनाव के लिए तैयार मिथुन |

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चुनावी रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए भाजपा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को दुर्गापुर इस्पात नगरी के नेताजी भवन में दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मी सम्मेलन किया। 

मिथुन चक्रवर्ती ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि वे चुनाव को लेकर पूरे पश्चिम बंगाल में घूमेंगे, सभी सनातनियों को एकजुट करेंगे और खुद लड़ाई करेंगे।

अब सनातनी जग चुके हैं, सनातनी सबसे ऊपर है, कोई मानता है और कोई नहीं मानता है। हमलोग खुद को हिंदू कहते हैं, लेकिन सबका स्रोत सनातन ही है।

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी संगठित हुई है। हमलोग लड़ने वाले लोग हैं, लड़ाई के बिना मैदान छोड़ना पसंद नहीं है।

भाजपा का चेहरा मोदी, चिन्ह कमल: मिथुन

मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा का चेहरा होने के संदर्भ में कहा कि 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा का चेहरा मोदी जी हैं और हमलोग का चिन्ह कमल फूल है।

चुनाव के बाद पार्टी जिसको तय करेगी, वही कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा। बंगाल के टॉप पांच गायक हिंदी में गाते हैं और हिंदी बोल रहे हैं। यहां भाषा को मुद्दा बनाना ठीक नहीं है।

मिथुन ने कहा कि वह खुद बैंगलोर में होटल चलाते हैं, वहां 150 कर्मचारी प्रवासी श्रमिक हैं, जो कि बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदह और अन्य जगहों के हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि कर्मी सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कर्मियों में गलतफहमी थी और गलत अवधारणा थी, कार्यकर्ताओं से बात कर उसे दूर किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मैदान में उतरने को कहा।

मौके पर दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरूई, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिजीत ता, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर बनर्जी,जिला महासचिव अभिजीत दत्ता, जिला व राज्य कमेटी के सदस्यगण, राज्य व जिला मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य प्रभारी उपस्थित थे।