डीआरएम ने किया राजबांध-खाना जंक्शन का निरीक्षण
दुर्गापुर : आसनसोल रेल मंडल के प्रबंधक पीके मिश्रा ने शुक्रवार राजबांध-खाना जंक्शन स्टेशन के बीच रे
दुर्गापुर : आसनसोल रेल मंडल के प्रबंधक पीके मिश्रा ने शुक्रवार राजबांध-खाना जंक्शन स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के साथ ¨वडो ट्रे¨लग समेत अन्य तकनीक चीजों का निरीक्षण किया। राजबांध स्टेशन पर, उन्होंने प्रतीक्षालय, बु¨कग काउंटर, समपार फाटक, पूर्व पैनल केबिन, प्वाइंट और क्रॉ¨सग का निरीक्षण किया। उन्होंने गेटमैन के ज्ञान के स्तर की जांच की और कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यात्री सुविधाओं को और अधिक यात्री अनुकूल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। राजबांध और पानागढ़ के बीच समपार फाटक का भी निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने मानकर स्टेशन और उसके केबिन का निरीक्षण किया और उनकी सुविधाओं में और अधिक सुधार लाने का निदेश दिया। डीआरएम ने पराज और गलसी स्टेशन का भी निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों को संरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने खाना ¨लक केबिन और समपार फाटक का भी निरीक्षण किया। पानागढ़ स्टेशन के निरीक्षण के दौरान समूह नं. 6 के गैंगमैनों के साथ बातचीत की और उनके ज्ञान स्तर की जांच की। उन्होंने यहां पर प्वाइंटों और पटरियों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पानगढ़ में स्वास्थ्य इकाई, रेलवे कॉलोनी और आरपीएफ बैरक का भी निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक के इस दौरे में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अजय कुमार, पी.पी.हालदार, एमके मिश्रा, देवाशीष मुखर्जी, एमके मीणा, एके मिश्रा, एसके बासु आदि मौजूद थे।