Move to Jagran APP

क्लब के रजत जयंती पर छह हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

दुर्गापुर : क्लब के रजत जयंती वर्ष पर पौधारोपण का बीड़ा क्लब के सदस्यों ने उठाया है। जिसके तहत पूरे

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jan 2018 01:18 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2018 01:18 AM (IST)
क्लब के रजत जयंती पर छह हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
क्लब के रजत जयंती पर छह हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

दुर्गापुर : क्लब के रजत जयंती वर्ष पर पौधारोपण का बीड़ा क्लब के सदस्यों ने उठाया है। जिसके तहत पूरे इलाके में छह हजार पौधा लगाया जा रहा है। जिसकी सराहना प्रशासन की ओर से की जा रही है। कटवा के पानुहाट स्थित रेड सन क्लब की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। रजत जयंती वर्ष होने पर पेड़ लगाने के लिए क्लब के सदस्य तत्पर हुए है। क्लब के सदस्यों ने बताया एक पेड़ एक लाख प्राण के समान है। इस कारण हमलोगों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए रजत जयंती वर्ष पर यह कदम उठाया है। जिसमें दो लाख पौधा प्रशासन ने उपलब्ध करवाया है, एवं चार लोग पौधा हमलोगों ने खरीदा है। जिसे पानुहाट के विभिन्न इलाकों में लगाया जा रहा है। इससे लोगों में भी पौधारोपण के प्रति जागरूकता आएगी। बारिश के दिनों में भी पौधा लगाया जाएगा। प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है ताकि पर्याप्त पौधा मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.