खेल को ¨जदगी का हिस्सा बनाने की जरूरत
पाण्डेश्वर : पाण्डेश्वर क्षेत्रीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पुर
पाण्डेश्वर : पाण्डेश्वर क्षेत्रीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के महाप्रबंधक सुभाष कुमार मुखोपाध्याय मौजूद थे। क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में खुट्टाडीह कोलियरी चैंपियन हुआ। महाप्रबंधक सुभाष कुमार मुखोपाध्याय ने कहा कि कोल क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मियों, अधिकारियों को शरीर स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद अनिवार्य है। अगर इसे हमलोग अपनी ¨जदगी के अहम अंग बना ले तो तो शरीर जहां स्वस्थ्य रहेगा। वहीं कार्य करने में भी स्फूर्ति रहेगी।पाण्डेश्वर क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके मुखोपाध्याय ने क्षेत्रीय वार्षिक खेलकूद के पुरस्कार वितरण के समय कही उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग में कार्य करने वाले कर्मियों, अधिकारियों को कई बाधाओं के बीच कार्य करना पड़ता है।इसलिए खेलकूद के अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने खुट्टाडीह कोलियरी को बधाई देने के साथ उपविजेता मदारबोनी कोलियरी को भी बधाई दी।समापन समारोह में कार्मिक प्रबंधक प्रभारी मंजूर आलम, नजरुल इस्लाम, बीडी¨सह, पीके सरकार, फनिद्र ¨सह, शशिराज, अभियंता सिविल नेहाल अहमद, मनोज सनथवाल ,सतीश कुमार, विमल बंसल, चिरंजीव देवनाथ आदि मौजूद थे।