विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंडाल के क्लब में बैडमिंटन टेंट में लगी आग

By Hridayanand GiriEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 21 Feb 2026 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 22 Feb 2026 04:00 AM (IST)

अंडाल में जले टेंट को देखते क्लब के सदस्य

News Article Hero Image

अंडाल के क्लब में बैडमिंटन टेंट में लगी आग

संवाद सहयोगी, जागरण, अंडाल : अंडाल के 12 नंबर स्थित यंग स्टार क्लब में शुक्रवार की रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्लब परिसर में बैडमिंटन खेलने के लिए बना अस्थायी टेंट जल गया। क्लब के सदस्यों ने बालू और पानी डालकर आग को बुझाया। अनुमान किया जा रहा है कि जान बूझकर किसी ने आग लगाई है। यहां क्लब परिसर में करीब पांच साल पहले अस्थाई टेंट बनाया गया था, ताकि खेल के दौरान पानी या हवा का प्रभाव नहीं पड़े। रोज ही यहां स्थानीय खिलाड़ी और बाहर के खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते थे। हालांकि शुक्रवार की रात यहां कोई खेलने नहीं आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय अचानक टेंट में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने टेंट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। क्लब के सदस्य रुपेश यादव ने बताया कि 12 नंबर इलाके में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि टेंट में जानबूझकर आग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि घटना के समय कुछ दूर पर कुछ लोग पिकनिक कर खाने-पीने का कार्यक्रम कर रहे थे। आग लगने पर वे लोग वहां नहीं पहुंचे, जिससे संदेह और गहरा गया है। रुपेश यादव ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से नफरत करनेवाले असामाजिक तत्व ही इस तरह की हरकत कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश की जा रही है। वहीं पंचायत सदस्य अशोक भगत ने कहा कि यह किसी की बदमाशी है। ऐसी घटना समाज के लिए सही नहीं है।