आठ करोड़ से भगत ¨सह स्टेडियम को होगा सुंदरीकरण
दुर्गापुर : पश्चिम वर्द्धमान जिला प्रशासन की ओर से सड़कों की हालत में सुधार, नालों के निर्माण
दुर्गापुर : पश्चिम वर्द्धमान जिला प्रशासन की ओर से सड़कों की हालत में सुधार, नालों के निर्माण के साथ-साथ स्टेडियम व शिशु उद्यान पर भी जोर दिया जा रहा है। जिसके तहत दुर्गापुर नगरनिगम की ओर से दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित भगत ¨सह स्टेडियम के सौंदर्यीकरण, पेवमेंट तैयार करने के साथ पौधा लगाने पर जोर दिया जा रहा है। आठ करोड़ से भी अधिक की राशि से स्टेडियम के सौंदर्यीकरण का निर्णय नगरनिगम ने लिया है। इसके काम का शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। जिससे स्टेडियम और भी आकर्षक होगा एवं खिलाड़ियों व दर्शकों को सुविधा होगी। इसके अलावा मुख्यमत्री ने शहर के 22 नंबर वार्ड के विवेक बिहार शिशु उद्यान, 27 नंबर वार्ड के सुकांत शिशु उद्यान के काम का शिलान्यास भी किया। इस कार्य में 1.47 करोड़ रुपया खर्च होगा, जिसका निर्माण दुर्गापुर नगरनिगम की ओर से करवाया जाएगा। ताकि बच्चों को खेलने में सुविधा मिले। वहीं आसनसोल नगरनिगम के जामुड़िया एवं बर्नपुर में 60 लाख की लागत से तैयार तीन पार्क का उदघाटन भी मुख्यमंत्री ने किया। इस कार्य में आसनसोल नगर निगम ने 60 लाख रुपये खर्च किया है।