विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्यामली बस की धक्के से बाइक सवार घायल, तोड़फोड़

By SATYENDRA KUMAR SHAHEdited By: Jagran News Network
Published: Sun, 01 Feb 2026 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2026 04:00 AM (IST)

वोल्वो बस की धक्के से बाइक सवार की मौत आक्रोशित भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

News Article Hero Image

श्यामली बस की धक्के से बाइक सवार घायल, तोड़फोड़

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : पूर्व बर्द्धमान जिले के गलसी थाना अंतर्गत पुरसा इलाके में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के सर्विस रोड पर एक अनियंत्रित श्यामली वोल्वो बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान 35 वर्षीय मीर अपू के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस में जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। कोलकाता से आसनसोल जा रही एक वोल्वो बस यात्रियों को उतारने-चढ़ाने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर सर्विस रोड पर आ गई थी। इसी दौरान अंडरपास से निकलकर सर्विस रोड पर आ रहे बाइक सवार मीर अपू बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरा। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे बर्द्धमान मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि सिर पर हेलमेट न होने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं हैं। युवक की घायल की खबर मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद लोग उग्र हो गए। भीड़ ने बस को घेर लिया और शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि भीड़ ने चालक के साथ मारपीट भी की, हालांकि डर के मारे चालक और खलासी किसी तरह बस छोड़कर भागने में सफल रहे। बस में सवार यात्रियों को भी इस हंगामे के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और उन्हें बस से नीचे उतार दिया गया। घटना की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त करने की कोशिश की, तो लोगों ने पुलिस का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्विस रोड पर भारी वाहनों की बेपरवाह आवाजाही से आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने अंडरपास पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की।