Move to Jagran APP

महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार

दुर्गापुर : अब तक दुर्गापुर के सिटी सेंटर अलाउद्दीन खान बिथि में फेसबुक की महिला मित्र के घ

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Feb 2018 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2018 07:08 PM (IST)
महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार
महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार

दुर्गापुर : अब तक दुर्गापुर के सिटी सेंटर अलाउद्दीन खान बिथि में फेसबुक की महिला मित्र के घर कोल कर्मी के रहस्यमयी मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था, कि दुर्गापुर शहर के न्यूटाउनशिप थाना इलाके में एक महिला की रहस्यमय परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है एवं उनके दोस्तों से भी पूछताछ की है। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

loksabha election banner

एमएएमसी के टी-1, 60/2 आवास में विवेक सरकार अपनी पत्नी प्रियंका सरकार एवं डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ रहते है। विवेक मेडिकल रिप्रेंजेटेटिव का काम करता है। शनिवार शाम घर में उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद रात में प्रियंका ने फांसी लगा ली। विवेक अपने चार दोस्तों को बुलाकर प्रियंका को फंदा से उतारकर दुर्गापुर के विधाननगर स्थित एक अस्पताल में गया। वहां जांच कर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की। यहां विवेक एवं उसके चार दोस्तों से भी पूछताछ की। रविवार सुबह उसके आवास पर जाकर भी जांच की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोस्तों को छोड़ दिया, लेकिन विवेक को गिरफ्तार कर लिया। विवेक ने बताया कि रात में पत्नी के साथ विवाद हुआ। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया था। अचानक उसने प्रियंका को खिड़की से फंदा से लटकता देख अपने दोस्तों को बुलाकर अस्पताल ले गया। प्रियंका के सिर पर जख्म के निशान थे। विवेक ने बताया कि शव को फंदा से उतारते वक्त उसके सिर पर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों में बराबर विवाद होता था। हालांकि प्रियंका के मायके वाले इसे हत्या की घटना बता रहे हैं।

कोट

आरंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लगता है। विवेक को गिरफ्तार किया गया है। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। मामले की जांच हो रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे कारणों का पता चल पाएगा।

अभिषेक मोदी, पुलिस उपायुक्त पूर्व, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.