सर्पदंश से महिला, बच्चे समेत नौ गंभीर
दुर्गापुर : दो दिन पहले पूर्व जिले में लगातार 24 घंटा बारिश हुई थी। बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए थ
दुर्गापुर : दो दिन पहले पूर्व जिले में लगातार 24 घंटा बारिश हुई थी। बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए थे। जिससे एक तरफ दर्जनों घर पानी में क्षतिग्रस्त हुए। वहीं बारिश का जल बढ़ने से अब सांपों का उपद्रव भी बढ़ गया है। कटवा महकमा में सर्पदंश से नौ लोग बीमार हुए है। जिन्हें इलाज के लिए कटवा महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिसमें बच्चे महिलाएं भी शामिल है। अस्पताल की ओर से भी मरीजों पर ध्यान दिया जा रहा है।
सोमवार संध्या से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था, जो मगलवार की शाम तक जारी था। बारिश का सिलसिला बुधवार से बारिश बंद हुई। कटवा में अजय नदी व भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से केतुग्राम, मंगलकोट व कटवा इलाके में खेतों में भी बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी धान की फसल भी जलमग्न हो गई। वहीं बारिश के कारण सांपों का भी उपद्रव शुरू हो गया। जिसका नतीजा है कि नौ लोग सर्पदंश से महकमा अस्पताल में भर्ती हुए। जिसमें फरीदा बेगम, सरस्वती राजुवा, सीमा घोष, सहानारा खातून समेत नौ लोग शामिल है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर सिद्धेश्वर गुप्ता ने कहा कि लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में सर्पदंश से इलाज की सभी व्यवस्था है। इनकी हालत में सुधार हो रहा है। बुधवार की रात से नो लोग भर्ती हुए है।