वैज्ञानिकों ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
दुर्गापुर : भारत के संविधान दिवस पर दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्था
दुर्गापुर : भारत के संविधान दिवस पर दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमईआरआइ) में संविधान दिवस मनाया गया, जहां वैज्ञानिकों व सीएमईआरआइ कर्मियों ने शपथ ली। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. हरीश हिरानी ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने ¨हदी व अंग्रेजी में शपथ पाठ करवाया। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। लेकिन 26 नवंबर वर्ष 1949 को हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया। तब से इस तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें देश के लिए बेहतर ढंग से काम करना होगा, ताकि देश का विकास हो। संविधान के अनुसार हमें चलना भी होगा। मौके पर सीएमईआरआइ के प्रशासनिक अधिकारी जय शंकर प्रसाद समेत हर विभाग के वैज्ञानिक व कर्मी मौजूद थे।