होली महोत्सव में बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
दुर्गापुर शहर के विधाननगर इलाका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव का आयोजन किया
दुर्गापुर : शहर के विधाननगर इलाका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत- गान से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार रंग और प्रेम का त्योहार है। यह आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाता है। इसके बाद विद्यार्थियों के द्वारा होली पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में मथुरा की बरसाना होली, गुजरात की दही-हांडी होली और पश्चिम बंगाल की दोल होली को दिखाया गया। इस नाटक के द्वारा भारत की अनेकता में एकता को दिखाया गया। होली का त्योहार सभी के मन में एकता की भावना को जगाता है। बच्चों की भाव-भंगिमाओं ने सबको खुश कर दिया। नाटक के बाद बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन सुकन्या बनर्जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।