आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार
दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीटीपीएस फाड़ी की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 06:00 PM (IST)
दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीटीपीएस फाड़ी की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने पर उसकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई। आरोपित कमल चौधरी वारिया कोल डिपो इलाके का निवासी है। शनिवार की रात कमल चौधरी इलाके में पाइपगन लेकर घूम रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके पास से आग्नेयास्त्र बरामद हुआ। किस उद्देश्य से एवं कहां से वह आग्नेयास्त्र लाया था, इसकी जांच पुलिस कर रही है। मालूम हो कि उस इलाके में कई बार गोलीकांड की घटना पहले हो चुकी है एवं काफी संख्या में अराजक तत्व निवास करते है। लोगों का कहना है कि पुलिस को तत्परता से जांच करनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें