--सीबीएसई बैड¨मटन टूर्नामेंट में 39 स्कलों ने लिया हिस्सा
दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीएवी मॉडल स्कूल के तत्वावधान में तीन दिवसीय सुदूर पूर्वी क्षेत्रीय सीबीएसई
दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीएवी मॉडल स्कूल के तत्वावधान में तीन दिवसीय सुदूर पूर्वी क्षेत्रीय सीबीएसई बैड¨मटन टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में 39 स्कूलों के लड़कों की 56 एवं लड़कियों की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर 14 के तहत लड़कों के ग्रुप में असम के फेकल्टी हाई स्कूल की टीम ने हेमशिला मॉडल स्कूल दुर्गापुर को हराया। जबकि लड़कियों के ग्रुप में डीएवी मॉडल स्कूल दुर्गापुर की टीम ने भिलाई के दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित कर चैंपियन बनी। अंडर 17 के तहत लड़कों के ग्रुप में रायपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल की। जबकि लड़कियों के ग्रुप में भिलाई के दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम कोलकाता के बीडीएम इंटरनेशनल स्कूल को हराकर चैंपियन बनी। अंडर 19 के तहत लड़कों के ग्रुप में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल छत्तीसगढ़ की टीम ने दुर्गापुर डीएवी मॉडल स्कूल को पराजित किया। जबकि लड़कियों के ग्रुप में गुवाहाटी के रॉयल ग्लोबल स्कूल की टीम ने रायपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल को पराजित किया। अंडर 14 में असम के फेकल्टी हाई स्कूल के अनुराग तालुकदार एवं लड़कियों में दुर्गापुर डीएवी मॉडल स्कूल की रशिका दास को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंडर 17 लड़कों में रायपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के जयदित्य प्रताप ¨सह एवं लड़कियों में भिलाई के दिल्ली पब्लिक स्कूल के सृंजल ¨सह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंडर 19 के लड़कों में डीएवी मॉडल स्कूल दुर्गापुर के मोहम्मद अजान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य रूप से आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सरकार, अर्जुन अवार्ड प्राप्त रोमेन घोष, एनआइएस कोच बादल भट्टाचार्य आदि का स्वागत प्राचार्या सह डीएवी पूर्वी क्षेत्र की सह निदेशिका पापिया मुखर्जी ने स्वागत किया।