Move to Jagran APP

West Bengal: राजारहाट में पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, कई जख्मी; वाहनों में भी तोड़फोड़

West Bengal राजारहाट इलाके में भाजपा की तरफ से भारत माता की पूजा का आयोजन किया गया था। इसके प्रचार के लिए भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर लगा रहे थे। उसी समय कुछ बदमाश वहां पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 07:28 PM (IST)
West Bengal: राजारहाट में पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, कई जख्मी; वाहनों में भी तोड़फोड़
राजारहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राजारहाट इलाके में स्थित डिरेजियो मेमोरियल कॉलेज के पास पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुछ बदमाशों ने हमला किया। आरोप सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर आश्रित गुंडों पर लगा है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस नेता तपन चटर्जी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना में अपना हाथ होने से साफ इन्कार किया है। रविवार रात राजारहाट इलाके में भाजपा की तरफ से भारत माता की पूजा का आयोजन किया गया था। इसके प्रचार के लिए भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर लगा रहे थे। उसी समय कुछ बदमाश वहां पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा, उनके लगाए पोस्टर फाड़ दिए और उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

loksabha election banner

हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। खबर पाकर नारायणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।हमले के बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है। दूसरी तरफ, भाजपा के उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी स्थित कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। इसका आरोप भी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। गौरतलब है कि जैसे-जैसे बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक हमले व संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में सबसे ज्यादा टकराव देखने को मिल रहे हैं। हाल के दिनों में दोनों दलों में के कार्यकर्ताओं में संघर्ष की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में संघर्ष की घटनाएं और बढ़ सकती है।

इससे पहले पश्चिम बर्धमान के बाराबनी का जामग्राम इलाका शनिवार को बम के धमाकों व फायरिंग से थर्रा गया था। यहां दिन के लगभग 11 बजे तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा जुलूस पर हमला बोल दिया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग और दो दर्जन बम विस्फोट किए गए। फायरिंग के दौरान एक गोली भाजपा समर्थक कालीचरण दास के सीने में लगी है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं पप्पू राय व एक अन्य समर्थक के पैर में रगड़ खाते हुए गोली निकल गई। वहीं, बम विस्फोट के दौरान निकले छर्रो से भाजपा समर्थक प्रकाश बाउरी, चंदन बाउरी व साधन राउत जख्मी हो गए थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.