Move to Jagran APP

नगर निगम ने किया ऋद्घिमान साहा का अभिनंदन

-ऋद्धिमान ने जताया सिलीगुड़ी नगर निगम का आभार -कहा स्वस्थ्य हो कर जल्द ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 09:35 PM (IST)
नगर निगम ने किया ऋद्घिमान साहा का अभिनंदन
नगर निगम ने किया ऋद्घिमान साहा का अभिनंदन

फोटो : संजय 03 -ऋद्धिमान ने जताया सिलीगुड़ी नगर निगम का आभार

loksabha election banner

-कहा, स्वस्थ्य हो कर जल्द ही टीम इंडिया में लौटेंगे जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के विकेटकीपर सिलीगुड़ी के लाल ऋद्धिमान साहा का शनिवार को यहां सिलीगुड़ी नगर निगम में अभिनंदन किया गया। नगर निगम में ही समारोहपूर्वक मेयर अशोक भट्टाचार्य व अन्य ने ऋद्धिमान को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ऋद्धिमान ने भी इस अभिनंदन हेतु नगर निगम के प्रति आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि पूरे 18 महीने बाद ऋद्धिमान सिलीगुड़ी वापस लौटे हैं। इन दिनों वह यहां शक्तिगढ़ स्थित अपने घर पर ही रह कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वह हाल ही में कोलकाता में बांग्लादेश संग टेस्ट क्रिकेट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाएं हाथ की तर्जनी में फ्रैक्चर हुआ था। उसका मुंबई में सफल ऑपरेशन हुआ। उनके कंधे में भी चोट है। अभी वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही स्वस्थ्य हो कर टीम में वापस लौटेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने भारत बनाम बांग्लादेश 'पिंक बॉल' टेस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अनुभव भी सबसे साझा किए। कहा कि, यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत व लगन का ही नतीजा था कि हम बांग्लादेश से 'पिंक बॉल' टेस्ट क्रिकेट जीते। आगे भी हम और भी कठिन से कठिन परिश्रम कर और भी शानदार जीत के लिए तत्पर हैं। इस दिन सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रामभजन महतो, विपक्ष के नेता रंजन सरकार, आयुक्त सोनम वांग्दी भुटिया व अन्य कई ऋद्धिमान साहा के अभिनंदन समारोह में सम्मिलित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.