Move to Jagran APP

बच्चा चोर के शक पर निर्वस्त्र कर महिलाओं की पिटाई

फिर एक बार बच्चा चोर पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है। इस बार भी शक के आधार पर दो महिलाओं की निर्वस्त्र कर पिटाई करने की घटना को अंजाम दिया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 09:31 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 01:54 PM (IST)
बच्चा चोर के शक पर निर्वस्त्र कर महिलाओं की पिटाई
बच्चा चोर के शक पर निर्वस्त्र कर महिलाओं की पिटाई

धुपगुड़ी, संवाद सूत्र। फिर एक बार बच्चा चोर पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है। इस बार भी शक के आधार पर दो महिलाओं की निर्वस्त्र कर पिटाई करने की घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही दो अन्य महिला को क्लब में रखकर उत्पीड़न किया गया।

loksabha election banner

यह मामला धुपगुड़ी के डाउकिमारी बाजार इलाके की है। सूचना पाकर पुलिस ने इलाके से दो घायल व दो अन्य महिलाओं को बरामद कर थाने लाई। महिलाओं को लोगों से बचाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। घायलों को नाम गीता दास व ममता बर्मन है। दोनों धुपगुड़ी के ही अस्पताल पाड़ा की निवासी है। वहीं सारथी साहनी धुपगुड़ी के स्टेशन पाड़ा व पायल दास सिलीगुड़ी के कोर्ट मोड़ इलाके की निवासी है। पीड़ित महिला गीता दास व ममता बर्मन ने कहा कि दोनों बैंक के पास सड़क के किनारे बैठी हुई थी।

इस दौरान अचानक दो लोग आकर पूछताछ करते हुए पास के एक घर के सामने ले गए। फिर बच्चा चोर चिल्लाते हुए पिटाई शुरू कर दी। दोनों को निर्वस्त्र कर दिया गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह दोनों की जान बचाई। धुपगुड़ी थाना के आईसी संजय दत्त ने कहा कि बच्चा चोर के शक पर महिलाओं की पिटाई की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

फिर दोनों को स्थानीय लोगों से बचाया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रधान को चिट्ठी दी जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए माइकिंग किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी शक के आधार पर महिला का निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.