टाटा सूमो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में अरुणाचल प्रदेश की महिला की मौत
नक्सलबाड़ी इलाके में हुई दुर्घटना में अरुणाचल प्रदेश की महिला की मौत हो गई।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 10:25 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता ]। सिलीगुड़ी शहर से करीब 25 किलोमीटर नक्सलबाड़ी सतभईया मोड़ पर शुक्रवार की शाम टाटा सूमो नंबर डब्ल्यूबी 76 -8651और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी। महिला की पहचान अरुणाचल प्रदेश निवासी बट्टी दोर्जी (35) है।
घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जा में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी तपन कुमार पाल ने बताया कि महिला अरुणाचल प्रदेश से ट्रेन से एनजेपी पहुंची थी। वहां से नेपाल जाने के लिए टाटा सूमो से इस रास्ते गुजर रही थी।
अचानक तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर टाटा सूमो से जा टकराया। टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। सूमो में बैठी दोर्जी बुरी तरह जख्मी हो गई। उन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दुर्घटना की जांच पुलिस द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें