अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या
शादीशुदा पति के साथ अवैध संपर्क मामले में विरोध करने पर पत्नी की हत्या का अरोप पति पर लगा है।
मालदा, संवादसूत्र। शादीशुदा पति के साथ अवैध संपर्क मामले में विरोध करने पर पत्नी की हत्या का अरोप पति पर लगा है। मालदा के मानिकचक थाना के चौकी ग्राम में घटी। गुरूवार रात को महिला का झुलते हालत में शव मिला। मृतका का नाम सुकना आचार्य बताया गया है।
मृतका के पिता रवींद्रनाथ झा ने कहा कि 13 साल पहले उसकी लड़की के साथ चौकी के निवासी व पेशे से गाड़ी चालक पलाश आचार्य के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के इतने दिनों बाद तक दोनों को कोई संतान नहीं हुआ। उसके बाद महिला का पति का इलाके के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संपर्क हुआ।
जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इसे लेकर दोनों परिवारवालों के बीच समस्या के समाधान को लेकर प्रयास किया गया। लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला। गुरूवार को उस महिला का घर से मृत शव बरामद किया गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि उसकी लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है।
गांव के लोगों से पूरी बात सुनने के बाद ससुर ने अपने दामाद सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मानिकचक थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वही मानिकचक थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।