Move to Jagran APP

'फेथाई' के कारण सिलीगुड़ी में भी मौसम बदला, बारिश की संभावना, अब बढ़ेगी ठंड

दक्षिण बंगाल की ही तरह उत्तर बंगाल में भी चक्रवात फेथाई का असर सोमवार को देखने को मिल रहा है। सिलीगुड़ी में में अचानक मौसम बदल गया। सोमवार की रात में बारिश की संभावना है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 11:51 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:51 AM (IST)
'फेथाई' के कारण सिलीगुड़ी में भी मौसम बदला, बारिश की संभावना, अब बढ़ेगी ठंड
'फेथाई' के कारण सिलीगुड़ी में भी मौसम बदला, बारिश की संभावना, अब बढ़ेगी ठंड

 सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। दक्षिण बंगाल की ही तरह उत्तर बंगाल में भी चक्रवात फेथाई का असर सोमवार को देखने को मिल रहा है। सिलीगुड़ी व आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। आकाश में बादल छाए हुए हैं। पूरब की ओर से ठंडी हवा चल रही है। देर रात तक बारिश भी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मंगलवार को भी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही यहां का तापमान भी गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
अभी तक सिलीगुड़ी का मौसम सामान्य ही था। दिन में तो इतनी प्रचंड धूप होती थी कि मार्च महसूस होता था। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आज आकाश में बादल व पुरवैया हवा के चलते अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में कुछ गिरावट आई है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। बारिश के बाद मंगलवार तक इसे दस डिग्री तक गिरने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है।
मौसम विभाग की मानें तो सिलीगुड़ी में सोमवार की रात करीब एक घंटे तक हल्की बारिश होगी। इस दौरान करीब एक मिमी बरसात हो सकती है। दिन में तो पूरब से पश्चिम की ओर करीब 11 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। रात में करीब नौ किमी की रफ्तार से उत्तर से दक्षिण की ओर से हवा चलेगी। 
सोमवार की रात होनेवाली बारिश के कारण मंगलवार की सुबह कुछ ज्यादा ही सर्द होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस होगा। मंगलवार को बारिश होने के समय की जो संभावना मौसम विभाग ने जताई है, वह है दिन में 11 से 12 बजे तक। बारिश सोमवार की रात की अपेक्षा कुछ ज्यादा होगी। इस दौरान कुल दो मिमी बारिश की संभावना है।
शनिवार तक इसी तरह का तापमान होने की पूरी संभावना है। मतलब यह है कि अब सिलीगुड़ी के लोगों को शिकायत नहीं रहेगी कि इस वर्ष अभी तक ठीक से ठंड का अहसास नहीं हुआ। 
हालांकि दार्जिलिंग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आसपास के इलाकों में हाल ही में बर्फबारी और बारिश भी हुई थी। सोमवार को वहां का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को वहां भी बारिश की संभावना है। इसके कारण अधिकतम तापमान गिरकर नौ तथा न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को दार्जिलिंग में अधिकतम तापमान में फिर वृद्धि होगी। और, न्यूनतम तापमान में गिरावट।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.