माता-पिता की याद में मेधा सम्मान
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : अपने दिवंगत माता-पिता की याद में संतान ने मेधा को सम्मान देने की
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 07:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी :
अपने दिवंगत माता-पिता की याद में संतान ने मेधा को सम्मान देने की पहल की है। वह संतान हैं हैदरपाड़ा बुद्ध भारती हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक स्वपनेंदू नंदी। अपने भाइयों संग मिलकर उन्होंने रविवार को अपने स्कूल में मेधा परीक्षा आयोजित की। जिसमें लगभग 800 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि पिछले साल 22 दिसंबर 2015 को मेरी मां गुजर गई और उसके मात्र 26 दिन बाद 17 जनवरी 2016 को पिता जी भी गुजर गए। उन्हीं की याद में मेधावी विद्यार्थियों की मदद की पहल की है। इसके तहत मेधा परीक्षा द्वारा मेधावियों का चयन किया जाएगा। चयनित मेधावियों को शिक्षा अध्ययन में आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें