केंद्रीय राज्य मंत्री अहलूवालिया ने की भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा
आगामी सात दिसंबर से प्रस्तावित भाजपा की रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए सिलीगुड़ी में बैठक की गई। इसमें दार्जीलिंग के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया भी थे।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 03:00 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सह दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलूवालिया ने आगामी सात दिसंबर से भाजपा की ओर से प्रस्तावित गणतंत्र बचाओ रथयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से बर्दवान रोड स्थित शिल्पांचल भवन में बैठक की गई।
बैठक में भाजपा उत्तर बंगाल जोन के संयोजक रथिंद्र बोस व भाजपा सिलीगुड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष अभिजीत रॉय चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधवी मुखर्जी, गीता चटर्जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रथयात्रा की तैयारियों के बारे में अहलूवालिया ने कहा कि लोकतंत्र में कहीं भी शांतिपूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने का हर किसी को अधिकार है। अगर अनुशासित रूप से कार्यक्रम का आयोजन होता है तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। भाजपा की ओर से निर्धारित समय पर रथयात्रा निकाली जाएगी। अगर रथायात्रा में कोई बाधा पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसे उस समय देखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की गणतंत्र बचाओ रथ यात्रा सात दिसंबर से प्रस्तावित है। रथ राज्य के सभी 42 लोकसभा क्षेत्रों में निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार सात दिसंबर को रथयात्रा कूचबिहार से शुरू होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झंडी दिखाकर इसे वाना करेंगे। 15 दिसंबर को रथ सिलीगुड़ी पहुंचेगा। 16 दिसंबर को ही सिलीगुड़ी में जनसभा करने की योजना है, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री संबोधित कर सकते हैं।
बैठक में नगर निगम के आठ की पार्षद खुशबू मित्तल, एक नंबर वार्ड की पार्षद मालती रॉय, सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला सचिव कन्हैया पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुशील मित्तल, भाजपा नेता सबिता देवी अग्रवाल, अमित जैन, अविनाश सिंह व राजू साहा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें