सिलीगुड़ी जंक्शन के पास से बीस किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जंक्शन के निकट से गांजा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से साढ़े बीस किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 10:28 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता ]। सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जंक्शन के निकट से गांजा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से साढ़े बीस किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित मुर्शिदाबाद के साहेबरामपुर निवासी शाहीन मोल्ला और मिलारूल मोल्ला हैं। आइसी दीपांकर सोम ने बताया कि दोनों को गुरुवार की रात में पकड़ा गया। बैग में छिपाकर रखा गया मणिपुरी गांजा तलाशी लेने पर बरामद हुआ। वे कूचबिहार से गांजा लेकर मुर्शिदाबाद जाने की फिराक में थे। इसके पहले भी वह गांजा तस्करी कर चुके है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि सीमावर्ती इलाकों से मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल के दिनों में व्यापक पैमाने पर गांजा की बरामदगी हुई है। इसमें मणिपुरी गांजा की मात्रा ज्यादा है। इसके अलावा गोल्ड की भी तस्करी व्यापक पैमाने पर की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें