मुम्बई के हिंदुजा कॉलेज के विद्यार्थियों व शिक्षकों से भरी दो बसें खाई में गिरीं, 20 घायल
मुम्बई के हिंदुजा कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ हादसा हो गया। वे पूर्वोत्तर के खूबसूरत नजारों को देखकर लौट रहे थे कि उनकी बसें दुर्घटना का शिकार हो गईं।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:11 AM (IST)
मिरिक [संवादसूत्र]। हिल्स इलाके के उपरी हिस्से पिछले 15 दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी देखने के लिए मुम्बई के हिंदुजा कॉलेज के विद्यार्थियों व शिक्षकों को लेकर जा रहीं दो बसें घैयाबाड़ी जंगल में खाई में गिर गईं। इस दुर्घटना में करीब बीस लोगों को चोटें आई हैं। इनमें पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बताया गया कि मुंबई के हिंदुजा कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का एक दल सिक्किम, दार्जिलिंग क्षेत्र का भ्रमण कर मिरिक पहुंचा। गुरुवार को पूरे दिन पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद यह दल सिलीगुड़ी की ओर रवाना हुआ। सभी छात्र व शिक्षक नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे। सभी विद्यार्थी पहाड़ी क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाते हुए नाचते-गाते बस से लौट रहे थे।
घैयाबाड़ी जंगल के नजदीक जब दोनों बसें पहुंचीं तो एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी और दूसरी बस उसी तरह से सड़क के किनारे करीब 30 फीट नीचे एक झाड़ी में जा अटकी। इस घटना के बाद सभी विद्यार्थी अपने अपने होश खो बैठे। दोनों बसों में सौ के करीब विद्यार्थी व शिक्षक सवार थे। इस घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए। इनमें तीन लड़कियों और दो लड़को की हालत गंभीर बताई गई है। बाकि अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की रात में ही मिरिक नगरपालिका अध्यक्ष एलबी राई के नेतृत्व में सभी को उचित इलाज के लिए सुकना के अस्पताल में ले जाया गया। मिरिक के इतिहास में एक साथ दो बसें पहली बार दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। एक बस का नंबर डब्ल्यूबी 77 ए -1947 और दूसरी का डब्ल्यूबी 76-1107 बताया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें