Move to Jagran APP

उत्सवी माहौल में सक्रिय हुए उचक्के, दो गिरफ्तार

-महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप -पूजा में पुलिस ने उठाए ऐहतियात के कई कदम -ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 09:38 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:10 AM (IST)
उत्सवी माहौल में सक्रिय हुए उचक्के, दो गिरफ्तार
उत्सवी माहौल में सक्रिय हुए उचक्के, दो गिरफ्तार

-महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप

loksabha election banner

-पूजा में पुलिस ने उठाए ऐहतियात के कई कदम

-विभिन्न स्थानों पर सादी वर्दी में महिला जवानों की तैनाती

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्सव के माहौल में लोग खुशमिजाजी हो गए। उत्सव व त्यौहार में लोग उन्माद से भरे होते हैं और इसी उन्माद में कुछ लोग युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का कुकर्म भी कर बैठते हैं। कोरोना काल में दुर्गा पूजा के दौरान छेड़छाड़ का पहला मामला सामने आया है। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने महिलाओं के साथ छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को बुधवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि भीड़ में युवती व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होती। पूजा और त्यौहार के मौसम में ऐसी घटनाएं काफी बढ़ जाती है। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान, युवती व महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट आदि के आरोप में सौ के करीब लोगों को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के विभिन्न थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज दुर्गापूजा का पाचवा दिन है। षष्ठी से सभी पूजा पंडाल में देवी की आराधना शुरू हो जाएगी। कोरोना को भुलाकर लोग खरीदारी में रमे हुए हैं। इसी भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर छेड़खानी करने वाले उचक्के सक्रिय हो गए हैं। बीते मंगलवार की शाम न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत दो अलग-अलग बाजार में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। पहली घटना आमबाड़ी और दूसरी जबराभीटा बाजार में हुई है। दोनों महिलाओं ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मोहम्मद मोजफ्फर हुसैन और मंटू विश्वास बताया गया है। दोनों इलाके के छठे हुए बदमाश बताए जाते हैं। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस इनका पिछला रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

इधर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसीपी कुंवर भूषण सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से पूजा मंडपों को नो एंट्री जोन बनाने का निर्देश हाइकोर्ट ने दिया है। फिर भी पूजा के दौरान घूमने-फिरने निकलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ट्रैफिक प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क, गली और पूजा मंडप के आस-पास सफेद पोशाक में पुलिस तैनात रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस को भी सादी वर्दी में उतारा जा रहा है। भीड़ में छेड़छाड़ या बदमाशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब के नशे में धुत्त थे आरोपी

छेड़खानी की दोनों घटनाएं एनजेपी थाना क्षेत्र में ही हुई है। जो दो आरोपी पकड़े गए हैं वे शराब के नशे में धुत्त थे। आमबाडी आउटपोस्ट क्षेत्र में एक गृहणी के साथ छेड़खानी हुई। जबराभीटा इलाके से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी भी काफी बवाल मचा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस सबसे पहले अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.