Move to Jagran APP

सिलीगुड़ी के जुलूस-ए-मुहम्मदी में फहराया गया तिरंगा, प्रार्थना सभाओं में की गई सामूहिक दुआ

सिलीगुड़ी में ईद मिल्लादुन्नवी का पर्व बुधवार को उल्लास के साथ मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में निलाले गए जुलूस में तिरंगा फहराया गया।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:40 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:40 PM (IST)
सिलीगुड़ी के जुलूस-ए-मुहम्मदी में फहराया गया तिरंगा, प्रार्थना सभाओं में की गई सामूहिक दुआ
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की 1448वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को सिलीगुड़ी में भव्य जुलूस निकाला गया। इसकी खासियत यह रही कि लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।शहर के विभिन्न इलाकों में निकाले गए जुलूस-ए-मुहम्मदी में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।   सामाजिक संस्था अंजुमन खिदमत-ए-खल्क के सचिव मोहम्मद फीरोज अहमद खान ने बताया कि हजरत मुहम्मद साहब की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी शहर में जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। खालपाड़ा स्थित शम्शिया हाई मदरसा के प्रांगण से सुबह नौ बजे जुलूस निकला, जो विद्यासागर रोड, कर्बला, झंकार मोड़, बर्दवान रोड, एयर व्यू मोड़, हिलकार्ट रोड, सेवक मोड़ होते हुए हाशमी चौक तक गया। वहां सिलीगुड़ी जामा मस्जिद (छोटी मस्जिद) के निकट जुलूस प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें उलेमा-ए-दीन, हजरत मुहम्मद साहब के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही सामूहिक दुआ की गई। उसके बाद जामा मस्जिद के निकट ही सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से अंजुमन की ओर स्वेच्छा रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। फिर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के मरीजों के बीच फल व मिठाइयों का वितरण किया गया। अशरफ नगर अंजुमन अशरफिया की ओर से भी शहर में जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। अंजुमन के अध्यक्ष इलयास अशरफी ने बताया कि अशरफ नगर स्थित अशरफुल मसाजिद के सामने से जुलूस निकलकर अंचल रोड, वालफोर्ड, इस्कॉन मोड़, सेवक रोड पानी टंकी होते हुए सेवक मोड़ तक गया। वहां से इसी रास्ते से वापसी हुई। अशरफ नगर मस्जिद के समाने पहुंच कर प्रार्थना सभा की गई।
इसके बाद देग फातेहा करके श्रद्धालुओं के बीच तबर्रुक बांटे गए। माटीगाड़ा में भी अलग से जुलूस-ए-मुहम्मदी व ईद-मीलाद-उल-नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.