सिलीगुड़ी में पति की गैरमौजूदगी में आदिवासी महिला के साथ जबरन चार दिन होता रहा गलत काम
सिलीगुड़ी के खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की गैरमौजूदगी में आदिवासी महिला का चार दिनों तक शारीरिक शोषण किया जाता रहा। मामले में नामजद चार युवकों की गिरफ्तारी हुई है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 09:48 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी शहर से करीब 42 किलोमीटर दूर भारत-नेपाल सीमांत खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की गैरमौजूदगी में आदिवासी महिला का चार दिनों तक शारीरिक शोषण होता रहा। इस मामले में शुक्रवार पीडि़ता ने पति के आने पर मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपितों विश्वनाथ विरजा, टेपरू विरजा, भूलन विरजा और प्रेम विरजा को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस द्वारा शनिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
खोरीबाड़ी थाना प्रभारी भूषण छेत्री ने बताया कि महिला के अनुसार घटना के वक्त उसका पति घर में नहीं था। रोजी-रोजगार के सिलसिले में बाहर गया था। इसका फायदा उठाकर गत नौ से 12 नवंबर के बीच आरोपितों ने उसका शारीरिक शोषण किया। पति के नहीं होने पर वह डर के मारे चुप रही। उसे इसकी जानकारी किसी को देने पर सबक सिखाने की धमकी भी दी थी।
पति के घर लौटने पर जब आपबीती बताई तो शुक्रवार को इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया। महिला की मेडिकल जांच करा दी गई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में और भी जो दोषी होंगे, उनको भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के सामने अपना जुल्म कबूल कर लिया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें